{"_id":"6474fc321b78ad478f005327","slug":"five-five-land-dispute-cases-called-from-each-police-station-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-150-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हर थाने से मंगाए गए पांच-पांच भूमि विवाद के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हर थाने से मंगाए गए पांच-पांच भूमि विवाद के मामले
विज्ञापन
जौनपुर। जिले का कोई ऐसा थाना क्षेत्र नहीं होगा जहां भूमि विवाद के मामले न हों। तहसील समाधान दिवस हो या फिर थाना समाधान दिवस। हर बार राजस्व से जुड़े मामले ज्यादा आते हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी अक्सर भूमि विवाद के मामले आते हैं। ऐसे में इन मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस विभाग ने नई पहल की है। इस पहल के तहत हर थाने से पांच-पांच भूमि विवाद के मामले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगाए गए हैं। इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिस विभाग का मामला होगा उस विभाग से समन्वय भी किया जाएगा। निस्तारण में पुलिस, प्रशासन, राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी।
जनपद में भूमि विवाद की लंबी फेहरिस्त है। इसको कम करने के लिए पुलिस की तरफ से कमर कस ली गई है। अक्सर देखा जाता है कि थानों में ज्यादातर भूमि से संबंधित विवाद पहुंचते हैं। यदि इन राजस्व के मामलों का समय से निराकरण हो जाए तो मारपीट व अपराध की बड़ी घटनाएं नहीं होंगी। ऐसे में थानों के भूमिधरी की पैमाइश के विवाद में हुए झगड़े से संबंधित प्रकरण को मंगाया गया है, जो सबसे ज्यादा चर्चित हैं। इससे यहां पर संबंधित तहसील के एसडीएम को पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर पैमाइश कराते हुए मामले को हल कराएगी।
भूमि संबंधित मामलों की अधिकता को देखते हुए सभी थानों से भूमि विवाद के पांच-पांच मामलों को मंगाया गया है, जिसको राजस्व टीम की मदद से हल कराया जाएगा। - बृजेश कुमार,
विज्ञापन
एएसपी सिटी