फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five dead, including two women, 449 new patients found

दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 449 नए मरीज मिले

Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five dead, including two women, 449 new patients found
जौनपुर। कोरोना महामारी ने फिर पांच जिंदगियों को निगल लिया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। कुल 449 नए मरीज मिले हैं, जबकि 430 कोरोना से ठीक हुए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5229 हो गई है। इसमें 5051 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब तक 150 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। शहर के रुहट्टा निवासी किराना व्यापारी (65) को सांस लेने में तकलीफ होने पर हौज के ट्रामा सेंटर में बने एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। सिंगरामऊ निवासी महिला (58), सिरकोनी के कुद्दूपुर निवासी महिला (33), सिंगरामऊ निवासी वृद्ध (85) और रामनगर निवासी वृद्ध (65) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेेत्रों में कैंप लगाकर जांच की गई। कुल 2536 लोगों की एंटीजन किट से जांच में 94 मरीज पॉजिटिव मिले। आरटी-पीसीआर के सैंपल की जांच में 335 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 20 मरीज ट्रूनट की जांच में पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवर को कुल 3786 नमूने लिए गए। इसमें 145 सैंपल जौनपुर व शाहगंज जंक्शन पर आए यात्रियों के थे। जिले के 176 मरीजों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों और 125 का निजी कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed