{"_id":"651b07fb1fe803bdce038216","slug":"fisherman-dies-three-days-after-being-shot-jaunpur-news-c-20-1-vns1040-379000-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोली लगने के तीन दिन बाद मत्स्य पालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोली लगने के तीन दिन बाद मत्स्य पालक की मौत
विज्ञापन
खेतासराय। मझौरा गांव में बदमाशों की गोली से घायल मत्स्य पालक अबूजर की लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर लाया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
मझौरा गांव निवासी अबूजर (48) गांव के अपने तालाब के किनारे बने कमरे में सोया था। 29 सितंबर की भोर में जब कमरे से बाहर आया तो गांव के यासिर, आरिफ उर्फ गुड्डू तथा एक अन्य अज्ञात ने उसपर फायर कर दिया। दो गोली उसके पेट मे लगी। उसे पहले जिला अस्पताल बाद में लखनऊ ले जाया गया। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अबूजर की मौत हो गई।
उसके भाई जावेद ने आरोप लगाया की गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान ओबेद के सभी कार्य पूर्व प्रधान सूबिया व उसके पति अफरोज देखते हैं। अबूजर ने अधिकारियो से गांव में सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। इसी रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे की धारा हत्या में परिवर्तित कर दी जाएगी। नामजद आरोपियों मे से एक आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी मझौरा को क्षेत्र के मानीकलां क्रासिंग से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद