फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First Monday of Sawan: Two lakh devotees performed Baba's abhishek in 19 hours

Jaunpur News: नई कार्यकारिणी ने सद्भाव के साथ काम करने का दिलाया भरोसा

Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan: Two lakh devotees performed Baba's abhishek in 19 hours
-इनर व्हील क्लब जौनपुर शिराज-ए-हिंद की नव निर्वाचित पदाधिकारी। संगठन - फोटो : सांकेतिक
जौनपुर। इनरव्हील क्लब की ओर रविवार की रात में इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन हुआ। महिला स्वयंसेवी सेवा संगठनों में शामिल ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन इनर व्हील इकाई के समारोह का शुभारंभ टीडी महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या माधुरी सिंह तथा मीना सिंह, दमयंती जायसवाल, सुनीता सिंह एवं विमला सिंह ने किया।
विज्ञापन

समारोह में साल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। क्लब की अध्यक्ष संध्या सिंह, सचिव रंजना शुक्ला, कोषाध्यक्ष वंदना उपाध्याय, आईएसओ डॉ. मंजू तथा आय-व्यय निरीक्षक संगीता अग्रवाल ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। समारोह में चार्टर प्रेसिडेंट नीलम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनिता सिंह, दीपमाला जायसवाल, सरोज सिंह, ममता मिश्रा एवं मृदुला सिंह, जूही सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। रोटरी के पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इनर व्हील क्लब वर्षों से सेवा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा है। नई टीम समाज हित में सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। समारोह में रोटरी क्लब के सचिव संदीप सेठ, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ. प्रतीक मिश्रा, डॉ. शिवांशु टंडन, आरएन सिंह, अमित पांडेय, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव रंजना शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed