{"_id":"5ecaa4928ebc3e90294c4137","slug":"first-fights-and-then-father-and-son-jumped-into-the-well-jaunpur-news-vns5265626193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले झगड़े फिर बाप-बेटे कूद गए कुएं में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले झगड़े फिर बाप-बेटे कूद गए कुएं में
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रविवार की शाम पारिवारिक विवाद के बाद पिता और दो पुत्रों ने कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से तीनों को कुएं से बाहर निकाला। उनकी हालत सामान्य है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई।
गांव निवासी हीरालाल का छोटा पुत्र अमर बहादुर तीन दिन पहले मुंबई से अपने बीबी बच्चों के साथ गांव लौटा है। आरोप है कि परिवार के खर्च को लेकर रविवार को उसका पिता हीरालाल व बड़े भाई रमेश से विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मामला इस कदर तूल पकड़ा कि अमर बहादुर घर के पास स्थित कुंए में छलांग लगा दी। उसके पीछे-पीछे पिता हीरालाल और फिर बड़े भाई रमेश ने भी कुंए में छलांग लगा दी। संयोग था कि कुआं गहरा नहीं था और न ही उसमें ज्यादा पानी था। पिता और पुत्रों के कुंए में कूदने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग मौके पर जुट गए। तत्काल बचाव कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। उनकी हालत सामान्य है। सूचना पर यूपी-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद लौट गई। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मौके पर पीआरवी-112 टीम गई थी। विवाद की कोई बात नहीं थी। एक भाई कुएं में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए पिता और दूसरा भाई कुएं में कूदा था। तीनों सुरक्षित हैं।