फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First death due to black fungus, Singramu's youth dies

ब्लैक फंगस से पहली मौत, सिंगरामऊ के युवक ने तोड़ा दम

Fri, 28 May 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
First death due to black fungus, Singramu's youth dies
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का असर जिले में बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार की रात ब्लैक फंगस से जिले के व्यक्ति की पहली मौत हुई। सिंगरामऊ के बरैया गांव निवासी युवक का लखनऊ में उपचार चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ब्लैक फंगस से मौत के चलते ग्रामीण भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बरैया गांव निवासी विवेक सिंह 27 की करीब 28 दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कुछ दिनों तक इलाज जौनपुर में हुआ। इसके बाद उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां कोरोना से ठीक होने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनका निधन हो गया। निधन की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। विवेक के पिता लल्लू सिंह की 14 वर्ष पहले सरदारनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई बृजेश सिंह की एक वर्ष पहले प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मां ऊषा देवी (52), भाभी अनुपम सिंह (30), भतीजी काव्या (7) और रुद्र प्रताप (4) हैं। विवेक ही पूरे परिवार का सहारा थे। अब उनके निधन से यह डोर भी टूट गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। विवेक की मां बच्चों के भविष्य और गृहस्थी चलाने की चिंता में बार-बार बेहोश हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed