फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   firing on gram pradhan in jaunpur

बदमाशों ने ग्राम प्रधान पर की फायरिंग, बाल बाल बचे

Sat, 23 May 2020 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
firing on gram pradhan in jaunpur
शाहगंज। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के ग्राम प्रधान पर शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गांव के पास फायरिंग की। हमले में ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। घटना से उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्राम प्रधान को ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हुसैनाबाद के ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव का एक मकान सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में भी है। शुक्रवार की देर रात वह अपनी कार से सरायमोहिउद्दीनपुर से हुसैनाबाद आ रहे थे। आरोप है कि गांव की सीमा पर दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया। खतरे का अंदेशा होने पर उन्होेंने कार नहीं रोकी। कार नहीं रुकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने मौके से ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार समेत ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा हैष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed