{"_id":"6aece9007bbc6361340868b5","slug":"firing-at-the-mlas-residence-office-employee-broke-in-and-vandalized-the-house-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-166357-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विधायक के आवास कार्यालय के कर्मचारी पर की फायरिंग, घर में घुसकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विधायक के आवास कार्यालय के कर्मचारी पर की फायरिंग, घर में घुसकर तोड़फोड़
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नदियांव गांव में मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के आवास कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी विमल कुमार यादव पर फायरिंग हुई है। आरोप है कि बोलेरो से घर के गेट में टक्कर मारने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली चला दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विमल कुमार यादव का आरोप है कि वह विधायक के आवास कार्यालय में देखरेख करते हैं। आरोप है कि दो नवंबर की रात करीब 9:30 बजे गांव का प्रवेश यादव बोलेरो से उनके घर पहुंचा और गेट में टक्कर मार दी।
इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपी ने अवैध पिस्टल से गोली चला दी। पीड़ित ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।