फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in two shops, goods worth seven lakhs burnt to ashes

दो दुकानों में लगी आग, सात लाख का सामान जलकर राख-

Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two shops, goods worth seven lakhs burnt to ashes
बक्शा। गढ़ाबाघराय बाजार में शनिवार की रात दो दुकानों में आग लगने से करीब लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अलहदिया गांव निवासी संतोष मौर्या की गढ़ाबाघराय बाजार में मोबाइल की दुकान व पत्नी खुशबू का ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर है। रोजाना की तरह संतोष व उनकी पत्नी शनिवार की रात में दुकान बंद करके घर चले गए। रात में शार्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे संतोष ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित संतोष के अनुसार उसकी पत्नी के ब्यूटी पार्लर शाप में लहंगा, ज्वेलरी, कास्मेटिक के सामान, इनवर्टर-बैटरी, पांच सिलाई मशीन व जनरल स्टोर का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही मोबाइल की दुकान से चार लैपटाप, सैमसंग व नोकिया की आठ मोबाइल, चार्जर व बैट्री, लेमिनेशन मशीन भी जलकर नष्ट हो गया। उनका कहना है करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed