{"_id":"5f3028128ebc3e411b5416d5","slug":"fir-will-be-taken-out-of-the-house-in-home-isolation-jaunpur-news-vns5406024115","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में घर से बाहर निकले तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में घर से बाहर निकले तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड-19 अस्पताल की बजाए बिना लक्षण वाले मरीजों को शर्तों के साथ घर में रहने ही अनुमति दी गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को किसी भी हाल में घर से बाहर न आने की हिदायत दी गई। बावजूद कुछ क्षेत्रों में मरीजों के बाहर घूमने की शिकायत पर डीएम ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
जिले में अब तक चार सौ लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। उनसे फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। एहतियात बरतने की भी हिदायत दी जा रही है। बावूजद कई लोग ऐसे हैं, जो तबीयत में थोड़ा सुधार होते ही लापरवाही बरतने लग रहे हैं। घरों के बाहर निकलकर पास-पड़ोस के लोगों से मेलजोल कर रहे हैं। पिछले दिनों बक्शा का क्षेत्र का एक मरीज सीएचसी तक पहुंच गया था। अन्य क्षेत्रों से भी आए दिन ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं। डीएम ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शर्तों का पालन करना जरुरी है। घर के मुखिया की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें घर से बाहर न जाने दें। अगर इसके बाद भी कहीं कोई मरीज घर के बाहर घूमता देखा या पाया जाता है तो उसके साथ ही घर के मुखिया के विरुद्ध भी संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेन्मेन एरिया में वार्ड समितियों को सक्रिय किया गया है। वह अपने स्तर से निगरानी रखेंगे कि कोई आवाजाही न हो। इसके अलावा पुलिस भी समय-समय पर चक्रमण करती रहेगी। अगर नियम विरुद्ध ढंग से एरिया को पार कर बाहर आता-जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
होम क्वारंटीन के यह हैं मानक
जौनपुर। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मरीजों को होम क्वारंटीन करने के लिए सरकार ने गाइडलाइंस जारी किया है। संक्रमित व्यक्ति के लिए घर में अलग रहने के लिए एक कमरा, अलग शौचालय, जांच के लिए आंक्सीमीटर की व्यवस्था होनी जरूरी है। इसके साथ ही होम क्वारंटीन व्यक्ति के कमरे के फर्श और हर चीज को एक फीसदी सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन से साफ करें। टॉयलेट को भी रोज हाउसहोल्ड ब्लीच से साफ करें। घर का कोई एक सदस्य ही ऐसे व्यक्ति की देखभाल करे, ऐसे व्यक्ति की त्वचा के सीधे संपर्क में आने से बचें। घर को साफ करने के लिए ग्लब्स का उपयोग करें। घर में किसी बाहरी व्यक्ति को न आने दें।
विज्ञापन
नियम तोड़ें तो पुलिस की लें मदद
मुंगराबादशाहपुर। पीएचसी पर एसडीएम अमिताभ यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ कर्मियों की बैठक हुई। इसमें आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के रखरखाव पर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि होम आईसोलेशन तभी कराया जाए जब घर में अलग से रहने की ब्यवस्था हो। वाशरुम, थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर का होना जरूरी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद ने अवगत कराया कि संक्रमित लोग एल-1 अस्पताल में जाने से इंकार कर रहे हैं। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जब भी स्वास्थ कर्मियों को जरूरत पड़े उन्हें सिपाही उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर डॉ. राम विजय सिंह, मनोज सिंह, हंसराज उपाध्याय, डॉ. धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।