फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR lodged against driver in case of death of child due to tractor collision

Jaunpur News: ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against driver in case of death of child due to tractor collision
विज्ञापन

क्षेत्र के बरईपार रोड स्थित भभौरी (गोदाम) चौराहे पर गत 13 अप्रैल को ट्रैक्टर से धक्का लगने पर बेटे की मौत और ईंट भट्ठा मजदूर मां के गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में ईंट भट्ठा मुंशी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को देर शाम स्थानीय थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। क्षेत्र के खपरहा गांव के हीरा ईंट भट्ठा पर कार्यरत मुंशी क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी राम प्यारे ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनके भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर बदलापुर थाना के मिरसादपुर निवासी चालक विनोद निषाद दुदौली के लिए गया था। उसके साथ ईंट उतारने के लिए छतरपुर (एमपी) के बड़े मनेहरा थाने की सिंहरामपुर गांव निवासी महिला मजदूर आरती देवी अपने पुत्र उमेश (4) उर्फ ओम प्रकाश के साथ गई थी। वापसी में क्षेत्र के बरईपार रोड स्थित भभौरी के पास ट्रैक्टर चालक विनोद लापरवाही से तेज ट्रैक्टर चलाते हुए महिला व उसके बेटे को धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायल पुत्र की मौत हो गई तथा महिला को जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि पीड़िता का परिवार अपने गांव में रहता है। दुर्घटना के बाद उन लोगों को थाने पर पहुंचने में देर हुई। ईंट भट्ठा मुंशी की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed