UP: कफ सिरप...जौनपुर में 12 फर्मों के खिलाफ तहरीर, 42 करोड़ का है मामला; मेडिकल एजेंसियों की जांच शुरू
Jaunpur News: शासन की विशेष निर्देश पर जौनपुर समेत प्रदेश भर में नकली और नशीली दवा गैंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है। इसमें कई फर्मों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विस्तार
आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ) के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जौनपुर सदर स्थित मेडिकल एजेंसी की सघन जांच की। एजेंसियों की जांच कोडिन युक्त कफ सिरप और एनआरएक्स श्रेणी की औषधियों की रोकथाम लगाने के दृष्टिगत की गई है।
औचक निरीक्षण के दौरान मिलन ड्रग एजेंसी (बलुआघाट) मिलन ड्रग सेंटर (ढाल घर) पूर्वांचल एसोसिएट (ढाल घर) और सौक्षय फार्मा (सरफराजपुर) आकाश मेडिकल एजेंसी (चितासराय) शिवम मेडिकल एजेंसी (बेगमगंज चुंगी रोड जौनपुर) की जांच की गई। दोनों दुकानें मौके पर बंद पाई गई।
वहीं, शाहगंज स्थित फर्म मून मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। अन्य दुकानें मौके पर बंद पाई। निगम मेडिकल एजेंसी (ओलंदगंज), हर्ष मेडिकल एजेंसी (गोपाल कटरा, ढालघर टोला) और बद्रीनाथ फार्मेसी व सर्जिकल (नईगंज) एसएन मेडिकल एजेंसी (मुफ़्ती मोहल्ला सदर क्षेत्र) की जांच की गई।
पुलिस ने की कार्रवाई
जनपद में कुल 18.90 लाख कोडिन युक्त फेंसेडिल कफ सिरप की अवैध तस्करी कर अनुमानित मूल्य 42.45 करोड़ रुपये की कोडिन युक्त फेंसेडिल कफ सिरप की बिक्री सामने आई है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
फर्म द्वारा यदि फर्म आदेश का उल्लंघन करती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त फर्म की बिक्री एवं खरीद रिपोर्ट की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फर्म कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री करते पाई गई। इस पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी गई।
यह भी पढ़ें: 41.10 करोड़ की कोडीन युक्त कफ फेंसेडिल सिरप की अवैध तस्करी का खुलासा, ड्रग इंस्पेक्टर का छापा; जानें मामला