फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against four including CO in fraud and conspiracy case

धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में सीओ सहित चार के खिलाफ एफआईआर

Sat, 17 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIR against four including CO in fraud and conspiracy case
शाहगंज। एक ही नंबर की जमीन को कई बार बेचने के मामले में शाहगंज थाने की पुलिस ने चकबंदी अधिकारी सहित चार लोगों पर
विज्ञापन

धोखाधड़ी और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी जवाहर लाल दूबे ने तहरीर दी कि उनकी मां विद्या देवी व परिवार के लोगों ने 1981 में हीरावती देवी से जमीन ली। उसमें हीरावती के पति राधेश्याम गवाह थे। उस जमीन पर उनका परिवार काबिज हो गया। मगर 36 साल के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसी जमीन को किसी और को बेच दिया गया। अराजी नंबर की पूरी जमीन उनके परिवार ने खरीदी थी लेकिन इसी जमीन को दो-तीन बार बेचा गया।

उन्होंने बताया कि उस जमीन को राधेश्याम ने भी कुछ लोगों बैनामा किया है जबकि राधेश्याम का नाम खतौनी में था ही नहीं। इस बैनामा को भी वैध मानकर चकबंदी अधिकारी ने दाखिल खारिज भी करा दिया। सहायक चकबंदी अधिकारी शाहगंज ने जवाहर दूबे का कब्जा हटाकर दूसरे को कब्जा दिलाने का नोटिस जारी कर दिया। जवाहर की तहरीर में राधेश्याम, हीरावती, चकबंदी अधिकारी शाहगंज और सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed