फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fingers were raised on the math calculations

गणना की गणित पर उठती रहीं उंगलियां

Mon, 02 Nov 2015 01:08 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 02 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fingers were raised on the math calculations
 गणना की गणित पर सिकरारा, बक्शा, जलालपुर समेत कई ब्लाकों में खूब उंगलियां उठीं। किसी प्रत्याशी ने अफसरों पर अपने एजेंट को बाहर निकालने का आरोप लगाया तो कहीं दोबारा काउंटिंग की मांग गूंजती रही। आला अफसरों से ही नहीं
विज्ञापन


आयोग तक फैक्स कर शिकायतें दर्ज कराई गईं। कुछ जगह प्रशासनिक अमले पर सियासी लोगों के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगा।सिकरारा विकास खंड के खानापट्टी के बूथ संख्या 116 की मत पेटी में  70 मत पत्र ऐसे मिले जिस
विज्ञापन


 पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं थे। इसकी जानकारी होते ही वैध अवैध मत को लेकर अंगुली उठने लगी और बूथ कब्जा की बात गूंजने लगी।   इस दौरान लोग आपस में कहासुनी कर धक्का मुक्की करने लगे। डेढ़ घंटे  तक
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना बाधित रही। सूचना पर एसडीएम सदर राकेश पटेल पहुंचे और उन्होंने 70 में से 66 मत वैध और चार मत अवैध बताया। उन्होंने कहा कि अवैध मत इसलिए नहीं है कि 66 मत कई प्रत्याशियों को मिले हैं इसलिए ये वैध हैं। सपा

नेता रामबहादुर यादव सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया। कई स्थानों पर गिनती की शुरूआत से ही उंगली उठने लगी। गणना पूरी होने के बाद गड़बड़ी की बात गूंजने लगी।


 दोबारा काउंटिंग की मांग शुरू हो गई। प्रशासन के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा नजर आया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन राजनैतिक लोगों के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed