फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fill the canvas to paint themselves in career

कैरियर के कैनवास में स्वयं भरें रंग

Wed, 07 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fill the canvas to paint themselves in career
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के झंकार प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संगोष्ठी भवन में पुरस्कृत किया गया। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने विजेता छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कहा कि आप अध्ययन के पश्चात जीवन के एक नई पारी की शुरुआत करेंगे। कैरियर के कैनवास पर आपको स्वयं रंग भरना है। 
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में सौम्या को पहला, सृष्टि को दूसरा, श्रवण, पूर्णिमा, शमी को तीसरा स्थान मिला। फेस पेंटिंग में  विशाखा, फरजाना, निशा और सुमन पहला, श्याली, सत्यम को दूसरा, अनवर व सौरभ को तीसरा स्थान मिला। मेंहदी में निवेदिता को पहला, दिव्या को दूसरा, जया व सोनाली को तीसरा स्थान मिला। कोलाज में श्वेता और सना को पहला अपराजिता को दूसरा, दीपक को तीसरा, एकल नृत्य में शशिकला को पहला, स्नेहलता और निहारिका द्वितीय, शिप्रा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


समूह नृत्य में स्वाति को पहला, साइन ग्रुप को दूसरा, माइक्रोबायोलॉजी ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। नाटक में उड़ान ग्रुप को पहला,  माइक्रोबायोलॉजी ग्रुप को दूसरा, वाद विवाद में प्रथम स्थान साक्षी को, दूसरा स्थान खुशी को और  प्रांशु और  रूपशंकर को तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, कुलसचिव डा. बीके पाण्डेय, वित्त अधिकारी एमके सिंह और प्रो. डीडी दुबे ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक सचिव डा. एचसी पुरोहित ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डा. अविनाश पर्थिडकर ने स्वागत एवं डा. आशुतोष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed