{"_id":"66312f9aa9a41c7a62041000","slug":"fighting-over-superstition-four-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-115498-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अंधविश्वास के चक्कर में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अंधविश्वास के चक्कर में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के कोतवालपुर गांव के पास मंगलवार को भूत-प्रेत के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
बेलाव घाट के निवासी एक महिला का मायका जलालपुर के कोतवालपुर गांव में है। उस महिला की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। मायके वालों के सलाह पर जलालपुर बाजार के पास रहने वाले ओझा के पास झाड़ फूंक करवा रही थी। ओझा ने उससे कहा कि यह भूत-प्रेत उसको उसकी जेठ के परिवार ने दिया है। ओझा की बात पर भूत-प्रेत को लेकर दोनों के परिवार के बीच रविवार को झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने तय किया कि वह मंगलवार को ओझा के पास जाएंगे।
मंगलवार को दोनों परिवार ओझा के यहां जलालपुर बाजार गए थे। वहां झगड़ा के बाद ओझा ने भूत-प्रेत की पूजा के लिए अगले रविवार को दोनों को बुलाया। उसके बाद एक ऑटो रिक्शा से दोनों परिवार वापस घर जा रहे थे। रास्ते में देवरानी के मायके वालों ने सभी को अपने यहां रोक लिया। भूत-प्रेत को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में पीड़िता के पति तथा जेठ व जेठानी और एक अन्य को चोट आई। पड़ोस के लोगों ने विवाद शांत कराया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।