{"_id":"6186bdbbf92ad0084153c92f","slug":"fighting-in-firecracker-burning-and-land-dispute-15-injured-jaunpur-news-vns621213085","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा जलाने व भूमि विवाद में मारपीट, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा जलाने व भूमि विवाद में मारपीट, 15 घायल
विज्ञापन
अलग-अगल थाना क्षेत्रों में भूमि संबंधी विवाद और पटाखा जलाने को लेकर हुए मारपीट की घटना में 15 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
जलालपुर : क्षेत्र के पराऊगंज पुलिस चौकी के छातीडीह गांव में शुक्रवार को सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के निशा यादव (36), अशोक कुमार (40), जोगेंद्र (35), गोरखनाथ (45), शोभनाथ (65), उषा देवी (37), पप्पू यादव (40) घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से प्रमोद (38), नीरज कुमार यादव (27) भी घायल हुए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराकर अशोक कुमार यादव की तहरीर पर 6 लोगों और विजय यादव की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मछलीशहर : कस्बे के सादीगंज मोहल्ले में पूजा करने में अवरोध पैदा करने तथा पटाखा जलाने की बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में मोनू मोदनवाल, संतोष मोदनवाल को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह भाऊपुर में पटाखा जलाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें भोले यादव व उनके पिता फूलचन्द्र यादव को चोटें आईं। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के गांव रामपुर में शनिवार को भूमि संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की ममता (26) व अनुपम सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर अनुपम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।