फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting and arson in land dispute, many injured

जमीन विवाद में मारपीट और आगजनी, कई घायल

Wed, 10 Mar 2021 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fighting and arson in land dispute, many injured
जफराबाद। थानाक्षेत्र के नवाबाद जंगल गांव में बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की चार झोपड़ियों में आग लगा दी गई। मारपीट में दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन

गांव निवासी रामआसरे पाल मकान का निर्माण करा रहे थे। जमीन को विवादित बताते हुए मंतोष पाल और संतोष पाल ने इसका विरोध किया। निर्माण कार्य रोकवाने के दौरान तू-तू मैं-मैं के साथ दोनों लाठी डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में रामआसरे पाल (45), संजीव पाल (25), दशरथ पाल (65), भूखला (95), दलसिंगार (45), लीलावती (50), सोनी पाल (27) पत्नी प्रदीप पाल, शुभम पाल (15), रीता पाल (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। मंतोष पाल के चचेरे भाई राजाराम पाल और रामआसरे पाल की दो-दो झोपड़ियों में भी आग लगा दी गई। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जफराबाद थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed