{"_id":"5edfc71e8ebc3e42f66d72f8","slug":"fighting-again-due-to-cricket-dispute-five-injured-jaunpur-news-vns529273447","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट विवाद को लेकर फिर हुई मारपीट, पांच घायल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट विवाद को लेकर फिर हुई मारपीट, पांच घायल..
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर और कबीरुद्दीनपुर गांव के युवकों के बीच क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद में मंगलवार को दूसरी बार मारपीट हुई। इसमें एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से 24 लोगों को हिरासत में लिया है।
राजेपुर और कबीरुद्दीनपुर गांव के युवकों के बीच आपस में पांच सौ रुपये की इनाम राशि पर क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को किया गया था। मैच के दौरान किसी बात को लेकर रविवार को ही दोनों गांव के युवकों में विवाद हो गया था। उस वक्त हुई मारपीट में राजेपुर गांव के त्रिभुवन राम, भुवन, कमला देवी, कुंवर राम, रामवृक्ष, विकास कुमार, गोपाल, अमन और कबीरूद्दीनपुर गांव से समारू सोनकर, राजेंद्र सोनकर, रिंकू सोनकर, रामकरन सोनकर घायल हो गए थे। उस मामले में पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाकर चुप बैठ गई। जिसका नतीजा रहा कि सोमवार की रात फिर से दोनों गांव के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से समारू सोनकर (40) , करण सोनकर (28) बिजली सोनकर (40) राजेंद्र सोनकर (45) और रिंकू सोनकर (25) घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव , महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव, प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी मौके पर पहुंच गए। सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि कई अन्य की तलाश भी की जा रही है।