फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight in land dispute, one died due to lathi

Jaunpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, लाठी लगने से एक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, one died due to lathi
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के एक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमावां कला गांव निवासी अशोक पाल (48) और एक अन्य परिवार के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कई बार राजस्व विभाग और पुलिस तक पहुंचा, लेकिन ठोस समाधान नहीं होने हो पाया। बुधवार की सुबह उसी भूमि पर पानी गिराने को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे एक पक्ष के एक व्यक्ति ने अशोक के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि लाठी की चोट से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के पिता रामप्यारे पाल की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed