फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight between two sides over mobile talk

मोबाइल पर बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट पांच घायल

Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fight between two sides over mobile talk
मुफ्तीगंज। मोबाइल पर अपत्तिजनक बात को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्की गांव के मुनीर अहमद का लड़का आजाद की बेटी को अक्सर फोन कर अपत्ति जनक बातें करता था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने पिता आजाद से की तो उसके पिता ने मुनीर के बेटे को जाकर नसीहत दी और थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब लड़के के पिता मुनीर अहमद को हुई तो उसने अपने साथियों के साथ दिन में करीब साढ़े दस बजे आजाद, इनाम शादाब और शुभान की पिटाई कर दी। मारपीट में मुनीर को भी चोटें लगीं। रात को मुनीर अहमद, ग्राम प्रधान सादिक, तथा बंजारेपुर गांव के अनेक लोगों के साथ आजाद के घर पर चढ़ गए और मुकदमा वापस लेने को कहा जब आजाद ने मना कर दिया तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने आजाद के चाचा रिजवान, बेटी आफरीन (15) और अनस (6) की भी पिटाई की। हमलावरों ने जाते जाते स्कार्पियों, वैगनआर, बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भाग चुके थे। घटना में आजाद पक्ष के रिजवान की तहरीर पर मुरकी गांव के ग्राम प्रधान सादिक सहित मुनीर अहमद आदिल और दावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर मुनीर पक्ष से फहीम की तहरीर पर उमर, अशहद, शैफुल्ला और शहमहाद सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर गांव में तनाव है।जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed