{"_id":"66f3329308de23b84d0a4e14","slug":"fight-between-complainants-and-chief-supporters-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-122475-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिकायतकर्ताओं और प्रधान समर्थकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिकायतकर्ताओं और प्रधान समर्थकों में मारपीट
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरी में विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधान व उनके समर्थकों तथा शिकायत कर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। शिकायत कर्ताओं ने चंदवक थाने में तहरीर दी। शिकायत कर्ताओं में एक होम गार्ड बताया जा रहा है।
ग्राम पंचायत बोदरी के अभिषेक पांडेय, संजय तिवारी, अरुण तिवारी, आलोक पांडेय ने ग्राम पंचायत में विकास कार्य न कराए जाने व कार्यों में अनियमितता की शिकायत बीडीओ से की थी।जिसकी जांच के लिए बीडीओ नंदलाल कुमार टीम के साथ गए थे। प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में शिकायत के संबंध में पूछताछ हो रही थी इसी बीच प्रधान समर्थकों व शिकायत कर्ताओं में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस पर अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी।शिकायत कर्ताओं ने प्रधान व उनके समर्थकों पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बीडीओ नंदलाल कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष विवाद होने से बैठक स्थगित हो गई। मारपीट के मामले में उन्होंने अनभिज्ञता जताई।