{"_id":"60a354e88ebc3ed6bc4afb1f","slug":"fierce-fire-in-daak-bungalow-campus-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: डाक बंगला परिसर में लगी भीषण आग, आग की लपटें उठतीं देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: डाक बंगला परिसर में लगी भीषण आग, आग की लपटें उठतीं देख सहमे लोग
Tue, 18 May 2021 11:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 May 2021 11:17 AM IST
सार
मछलीशहर के सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी थी। आग की ऊंची लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
डाक बंगला परिसर में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के मछलीशहर में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में सोमवार की रात विद्युत तारों से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग ने परिसर में स्थित पेड़-पौधों को आगोश में लेते हुए विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे तेज हवा के कारण बिजली के तार आपस में टकराने लगे। तारों से निकली चिंगारी से डाक बंगला परिसर में उगी घासों में आग लग गई। धीरे-धीरे तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। परिसर में आग की ऊंची लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
डाक बंगले में मौजूद चपरासी ने बाहर आकर भीषण आग को देखा तो सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने फायर बिग्रेड से मदद मांगी। इस बीच नगर पंचायत के टैंकर से पानी मंगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया गया। आग का भीषण रूप देख नगर वासी में शुरू से लेकर अंत तक आग बुझाने में अपना सहयोग देते रहे। हालांकि सामान को कोई क्षति नहीं पहुंची।