फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father dies, daughter and granddaughter injured in road accident.

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्री व नतिनी घायल.

Fri, 04 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father dies, daughter and granddaughter injured in road accident.
शाहगंज क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी पुत्री व नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरंद गांव निवासी बांकेलाल (55) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक से अपनी पुत्री गुंजा (35) व सात वर्षीय नतिनी को शाहगंज रोडवेज पर छोड़ने जा रहे थे। मजडीहा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बांकेलाल की मौके पर मौत हो गई। उनकी पुत्री व नतिनी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया। मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल विवि के फार्मेसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की लाश मिली है। वह दो दिन पहले घर से निकले थे, इसके बाद से परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ था। शुक्रवार की शाम परिजन उन्हें ढूंढते पहुंचे तो लाश देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रुप से बलिया के निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह (50) विवि के फार्मेसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वह शहर के नईगंज मोहल्ले में रहते थे। दो दिन पूर्व वह विवि आए और बाइक खड़ी कर अपने विभाग में गए। इसके बाद से ही उन्होंने घरवालों से कोई संपर्क नहीं किया। मोबाइल भी बंद हो गया था। परिवारवाले खोजबीन में लगे थे। कहीं पता न चलने पर पुत्र आदर्श ढूंढते हुए शुक्रवार की शाम विवि पहुंचा। वहां गार्ड ने फार्मेसी विभाग के पास एक बाइक दो दिनों से खड़ी होने की जानकारी दी। परिजन जब वहां पहुंचे तो बाइक वशिष्ठ सिंह की थी। फार्मेसी विभाग को खोलकर कमरों की तलाशी ली गई तो कमरे में वह मृत अवस्था में पड़े थे। वहां खून भी गिरा था। पिता की लाश देखकर आदर्श रोने लगा और उसकी जानकारी विवि अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed