फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father beaten for not giving bidi, then hanged

बीड़ी न देने पर पिता को पीटा, फिर लगा ली फांसी

Sat, 25 Apr 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Father beaten for not giving bidi, then hanged
खुटहन। थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में शनिवार की शाम बीड़ी न मिलने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पारस बिंद का पुत्र देवीदीन बिंद (22) ट्रक चालक था। वह शराब का आदी था। लॉक डाउन के चलते करीब एक माह से घर पर ही रह रहा था। शराब पीने को लेकर उसका आए दिन पिता से विवाद होता रहता था। शनिवार को शराब के नशे में उसने पिता से बीड़ी मांगी। इसे लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। देवीदीन ने गुस्से में आकर पिता की लात-घूंसो से पिटाई कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी प्रियंका उसे बुलाने पहुंची। दरवाजा खटखटाने के काफी देर तक अंदर से हलचल नहीं हुई तो उसने शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीण दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो वहां छत में लगे हुक से बंधी रस्सी के फंदे पर देवीदीन का शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव नीचे उतार उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed