फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father and daughter from Jaunpur died in a landslide near Yamunotri

Jaunpur News: यमुनोत्री के पास हुए भूस्खलन में जाैनपुर के पिता-पुत्री की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter from Jaunpur died in a landslide near Yamunotri
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर के पिता-पुत्री 20 जून को रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर गए थे। सोमवार को यमुनोत्री के पास हुए भूस्खलन में दोनों की मौत हो गई है। सोमवार की देर रात हरिद्वार के जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। सूचना मिलते ही परिजनों को कोहराम मच गया।
विज्ञापन




नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी हरिशंकर गुप्ता (45) अपनी बेटी ख्याति (7) और प्रतापगढ़ निवासी रिश्तेदारों के साथ 20 जून को चारधाम की यात्रा पर गए थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन करके पैदल लौट रहे थे। नौकैंची के समीप भूस्खलन हो गया। मलबे में पिता-पुत्री दब गए। स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कर देर रात शवों को बाहर निकाले। सोमवार देर रात हरिद्वार के जिला प्रशासन ने हरिशंकर के परिजनों को मौत की जानकारी दी। हरिशंकर के भाई अभय गुप्ता ने जैसे ही मौत की खबर सुनी, वह बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


--



हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने बताया कि हरिशंकर और ख्याति के शवों को मुंगराबादशाहपुर नहीं लाया जा सका, इसलिए दाह संस्कार हरिद्वार में ही किया गया। हरिशंकर की पत्नी मिथिलेश कुमारी अपने चार साल के बेटे हार्दिक के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गई हैं। घटना की सूचना पर नगर की अधिकांश दुकानों में मंगलवार को ताले लगे रहे। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पिता-पुत्री की भूस्खलन में मौत हो गई है। परिजनों को हरसंभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed