फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers will get 750 solar pumps for irrigation

Jaunpur News: किसानों को सिंचाई के लिए मिलेंगे 750 सोलर पंप

Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get 750 solar pumps for irrigation
जौनपुर। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जिले में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तोहफा दिया है। 2024-25 में किसानों को मामूली कीमत पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। शासन की ओर से जिले को विभिन्न क्षमता वाले 750 सोलर पंप आवंटित किया गया है, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत शासन की तरफ से दो से लेकर 10 एचपी तक के कुल 750 सोलर पंप और लगाएं जाने है। इसमें से दो एचपी और तीन एचपी के 380, पांच एचपी के 180, 7.5 एचपी 50, और 10 एचपी के 140 सोलर पंप किसानों की सुविधाओं के लिए लगाया जाएगा। इसमें प्रथम आवक प्रथम पावक को वरीयता दी जाएगी। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सोलर पंप के दो हार्स पावर के लिए बोरिंग चार इंच तथा भूगर्भ जल स्तर 50 फीट, तीन हार्स पावर के लिए बोरिंग छह इंच व भूगर्भ जल स्तर 150 फीट, पांच एचपी के लिए बोरिंग छह इंच भूगर्भ जल स्तर 200 फीट, 7.5 एवं 10 एचपी के लिए बोरिंग आठ इंच भूगर्भ जल स्तर 300 फीट तक उपयुक्त होंगे। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है, कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ रुपये पांच हजार टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा, टोकन कंफर्म करने के एक सप्ताह के अंदर कृषकों को शेष कृषक अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करनी होगी। अन्यथा कृषक का चयन स्वत निरस्त हो जाएगा। एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 27 फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed