फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers snatched away, no measurement

किसानों ने छीन ली जरीब, नहीं हुई पैमाइश

Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers snatched away, no measurement
13- गौराबादशाहपुर के कुरेथू गांव में चकबंदी रोक रहे ग्रामीणों को समझाने पंहुचे अधिकारी व मौजूद ग्? - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर विकास खंड के कुरेथू गांव में पैमाइश करने पहुंचे चकबंदी अधिकारियों को किसानों के विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है कि पैमाइश शुरू हुई तो विरोध कर रहे किसानों ने जरीब छीन ली। कहा कि खेतों में धान की रोपाई और मक्के की बुवाई हो चुकी है, ऐसे में वे पैमाइश नहीं होनें देगे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने चकबंदी अधिकारियों को जरीब वापस की।
विज्ञापन

कुरेथू गांव में विवाद के कारण चकबंदी प्रक्रिया तीन साल से बंद है। कई बार चकबंदी अधिकारी पैमाइश के लिए गए लेकिन किसानों के विरोध के चलते उन्हें वापस होना पड़ा। सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे सीओ यातायात राजेंद्र कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव पुलिस बल और पीएसी के साथ गांव में पैमाइश करने पहुंचे थे। जैसे ही किसानों को पता चला कि अधिकारी चकंो की नाप करने पहुंचे हैं तो वे खेत में पहुंच गए। लोगों ने पैमाइश रोक दी। घंटों तक अधिकारियों और किसानों के बीच पंचायत चलती रही लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। किसानों के विरोध के आगे अधिकारियों को लौटना पड़ा। यहां के किसानों का आरोप है कि चकों के निर्माण में धांधली की गई है। मौका देखे बिना ही अधिकारियों ने मनमानी तरीके से चको का निर्माण कर दिया है। दूसरे इस समय खेतों में फसल की बुवाई हो चुकी है तो पैमाइश का कोई औचित्य नहीं है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे का कहना है कि किसान चकबंदी का विरोध कर रहे हैं । किसानों ने कुछ दस्तावेज दिखाए हैं. जिस पर विचार के बाद चकों की पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed