फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers in the state of cruel joke

सूबे में किसानों से क्रूर मजाक

Mon, 25 Jan 2016 12:46 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 25 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers in the state of cruel joke
रामनगर के शेखूपुर गांव में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सपा सरकार में किसानों के साथ क्रूर मजाक हो रहा है। मुलायम सिंह यादव कहते
विज्ञापन


हैं कि किसी भी किसान को 1500 सौ से कम प्राकृतिक आपदा राहत का चेक न मिले। वह यह तो बताएं कि इतना धन तो मुख्यमंत्री के भोजन के लिए पर्याप्त नही है तो इतने में किसानों को राहत कैसे मिलेगी। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ ही गठबंधन से अपना दल लड़ने को तैयार है। उधर शहर में भंडारी स्टेशन  से कलेक्ट्रेट तक कर्म योगी जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर नाई समाज की तरफ से शोभा
विज्ञापन
विज्ञापन


 यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि खेती किसानी  को उद्योग का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है। उनको भी अधिकार हो कि अपनी फसलों की कीमत अपने लागत के अनुसार स्वयं तय करें। केन्द्र सरकार ने 2014 में 2578

करोड़ रुपये प्रदेश को सूखे के मुआवजे के लिए दिया और 2015 में 1300 करोड़ दिया है। किसानों को क्या मिला यह तो सब जानते हैं। सपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। दलितों, शोषितों,

 पिछड़ों के लिए मोदी सरकार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को शक्ति प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों एवं वीरांगनाओं के मामले में विश्व में भारत देश सबसे धनी है। कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक परिवर्तन भारत छोड़ों

आंदोलन को सदैव देश-प्रदेश याद रखेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवधेश नरेश वर्मा, माता बदल तिवारी, धर्मराज पटेल, सूरज पाण्डेय, उदय प्रताप पटेल, पप्पू माली, अरूण पटेल तथा लाल बहादुर पटेल ने किया। संचालन

जितेन्द्र उर्फ जित्तू पटेल ने किया। आयोजक जितेन्द्र पटेल रहे। उधर, शहर में राष्ट्रीय नाई महासभा की तरफ से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व महासभा के जिलाध्यक्ष नम:नाथ शर्मा ने किया। शोभयात्रा गाजे बाजे के


साथ भंडारी स्टेशन से कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, जेसीज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।  यहां वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।

 इस मौके पर श्याम नारायण शर्मा, लक्षनधारी, गोपाल ठाकुर, शशि शर्मा, डा. अनिल शर्मा, नीलम, पुरूषोत्तम, राम अधार, मंजू, सावित्री, राजमूरत, डा. नागेंद्र, बैजनाथ, अनिल शर्मा, शैलेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय, गौरवनाथ, अमरनाथ, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed