फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers have prospered under Prime Minister Modi's leadership: Girish Chandra

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान हुए खुशहाल : गिरीश चंद्र

Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers have prospered under Prime Minister Modi's leadership: Girish Chandra
खेतासराय, पोरई खुर्द गांव में जन चौपाल में जन समस्या सुनते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। स्रोत- - फोटो : 1
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विभाग की ओर से जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती योजनांतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज किसान खुशहाल हुए हैं। बीते 12 वर्षों के कार्य की तुलना बीते सरकारों से करें तो विपक्ष कहीं नहीं ठहरता।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में अगर कोई कार्य हुआ है तो वह सिर्फ भाजपा सरकार में हुआ है। आज देश का बजट कृषि आधारित होता है। पहले किसानों को उपज का मूल्य तक नहीं मिल पाता था। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि किसानों की बदौलत ही आज हम अनाज के क्षेत्र में निर्यातक बने। उन्होंने किसानों को धरती माता की पीड़ा से भी आगाह करते हुए कहा कि उपज बढ़ाने के लिए डाई यूरिया का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही किसान आज समृद्धशाली बन सका है। उपकृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने कहा कि सरकार दो लाख करोड़ सब्सिडी किसानों को दे रही है। इस दौरान प्रगतिशील दर्जनभर किसानों को बजड़ा, सावा व रागी का निशुल्क बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, जनार्दन गौड़, अजय सिंह, प्रमिला सिंह, कपिलमुनि मिश्रा, वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. पवन कुमार, चंद्रसेन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर बनेगा गांव : बीपी सरोज
जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मछलीशहर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र अमहित में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का कृषि क्षेत्र तेजी से परिवर्तन की ओर अग्रसर है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भर गांव और समृद्ध किसान के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती केवल कृषि पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम भी है।
सेल्फी विद पीएम प्वाइंट पर खिंचवाईं फोटो-जौनपुर। सरकार के सेवा सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के चलाया जा रहा है। प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के द्वितीय दिन संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने किया। सेल्फी विद पीएम प्वाइंट पर अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पर्यटन, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य एवं अन्य विभागों लगाए गए स्टॉलों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना सामग्री, पुस्तिकाएं एवं पंफलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत कलाकार कोमल प्रजापति एवं उनकी टीम ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुत किया।


चौपाल में मंत्री ने समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश-खेतासराय। क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया तथा गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व की कामना की।इससे पूर्व गुरुवार रात उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के लेदरही और गोधना गांव में आयोजित चौपालों में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।चौपाल में परियोजना निदेशक करुणाकर पांडेय, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed