फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer leader Ajit Singh remained under house arrest for the fourth day

Jaunpur News: चौथे दिन भी नजरबंद रहे किसान नेता अजीत सिंह

Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Ajit Singh remained under house arrest for the fourth day
डोभी। पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह बोड़सर स्थित आवास पर चौथे दिन भी पुलिस के देख रेख में नजरबंद रहे। दो अगस्त को प्रधानमंत्री के वाराणसी में निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस कड़ी नजर रख रही है। उपनिरीक्षक के साथ छह से अधिक पुलिस बल 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। पुलिस उनकी हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है। हर मिलने जुलने वालों पर उसकी नजर है। पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह नहर में पानी न आने, बिजली की अघोषित कटौती, राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा न मिलने की समस्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में दो अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम में मिलकर अवगत कराने का एलान किया था। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 25 जुलाई को आयोजित धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। खुफिया इनपुट के बाद किसान नेता अजीत सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वाराणसी के कार्यक्रम में न मिल पाए इसके लिए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस लोकेशन ट्रेस करने के बाद 28 जुलाई को सुबह उनके आवास बोड़सर में नजरबंद किए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed