{"_id":"66b135960f66d4619b0bc586","slug":"family-dispute-former-ministers-son-locked-mothers-room-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-119995-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पारिवारिक विवादः पूर्व मंत्री के बेटे ने मां के कमरे में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पारिवारिक विवादः पूर्व मंत्री के बेटे ने मां के कमरे में लगाया ताला
विज्ञापन
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकईपुर गांव निवासी पूर्व मंत्री स्व.वंश नारायण पटेल की पत्नी व पूर्व प्रमुख अमरावती देवी ने सोमवार को एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया।
उन्होंने अपने ही बेटे पर कमरे में ताला लगाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने एसपी को अवगत कराया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी गांव में उनके पति के जमाने का मकान है जिसका एक कमरा उनके बेटों ने रहने के लिए दिया है। आरोप है कि उनके बेटे ने उनके कमरे में ताला बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता विधवा महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका बेटे व बहू उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। महिला ने बेटों पर दबाव डालकर पेंशन हड़पने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कमरे का ताला खुलवाने के साथ-साथ न्याय की गुहार लगाई है।
पूर्व मंत्री के बेटे ज्ञानप्रकाश पटेल ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं ...संपति को लेकर मेरे दो भाई मां को चढ़ाकर आगे किए हैं। खेती-बाड़ी बड़े भाइयों के कब्जे में है। हमको परेशान किया जा रहा है, जिससे मैं राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकूं। सारे आरोप निराधार हैं, पिता की मृत्यु के बाद मां साथ में नहीं रहती है।