{"_id":"58ab4c4d4f1c1b0853b23a33","slug":"fallen-tree-survived-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
jaunpur
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में गिरा आम का पेड़
- फोटो : jaunpur
प्राथमिक विद्यालय शेखपुर सुतौली परिसर में आम का पुराना पेड़ सोमवार को धराशायी हो गया। संयोग रहा कि कोई भी बच्चा बाहर नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
सहायक अध्यापक मोतीलाल यादव ने बताया कि बच्चे हमेशा बाहर ही बैठ कर पढ़ाई करते हैं। इधर एक सप्ताह से मौसम गर्म होने के कारण भीतर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पेड़ अचानक विद्यालय के बारजे पर गिर गया।
पेड़ गिरने की आवाज आते ही परिसर में अफरा तफरी मच गई। कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे अपनी जान बचाकर भाग निकले। संयोग अच्छा था कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। अध्यापक मोती लाल ने बताया कि पढ़ाई बाधित न इसके लिए पेड़ काट कर हटाने की व्यवस्था की गई है।