फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fake judge caught in Jaunpur they come to meet DM regarding land dispute

जौनपुर में पकड़े गए फर्जी जज: भूमि विवाद को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे थे, फिर ऐसे फूटा झूठ का भांडा

Fri, 09 Jun 2023 07:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 07:28 PM IST
सार

हिम्मत हो तो ऐसी। खुद को जज बताकर दो युवक डीएम से ही मिलने पहुंच गए। उनके झूठ का भांडा फोड़ने में डीएम को जरा भी वक्त नहीं लगा। मामला जौनपुर जिले का है। 
 

विज्ञापन
Fake judge caught in Jaunpur they come to meet DM regarding land dispute
पुलिस की गिरफ्त में खुद को जज बताने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले की लाइनबाजार पुलिस ने स्वयं को खुद को जिला जज बताने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया। यह मामला तब सामने आया, जब आरोपी अपने भूमि विवाद के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। बातचीत में शक के आधार पर डीएम ने दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


लाइनबाजार थाना क्षेत्र के गोधना निवासी सौरभ शुक्ला, सलखापुर निवासी श्याम श्रीवास्तव का कोई भूमि विवाद चल रहा है। ऐसे में उनके द्वारा गुरुवार को स्वयं को बिजनौर का जिला जज बताकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सीयूजी नंबर पर फोन किया और स्वयं को जिला जज बिजनौर बताया। फोन उठाने वाले ने कहा कि साहब बैठे हैं, आकर मुलाकात कर लीजिए। दोनों स्वयं प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गए। उनका हुलिया, उम्र व बातचीत के तरीके पर जिलाधिकारी को शक हुआ तो दोनों को लाइन बाजार पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरा स्वास्थ्य खराब...मुझे जेल में मेवा और मिनरल वाटर मिले, बाहुबली विधायक रमाकांत की कोर्ट से गुहार

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी जेल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed