फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressed opposition to increase in the rate of GST

जीएसटी की दर बढ़ाए जाने का जताया विरोध

Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to increase in the rate of GST
कलेक्ट्रेट में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्रक सौंपते व्यापार मं - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिला। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही कहा कि रेडीमेड कपड़ा और जूते पर जीएसटी की दर 5 से 12 प्रतिशत किए जाने पर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। इससे महंगाई भी बढ़ेगी और सर्वाधिक 85 प्रतिशत लोग 1000 के अंदर के जूते और कपड़े इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। वहीं, व्यापारियों को व्यापार करने में भी दिक्कत आएगी। 31 दिसंबर को बचे स्टॉक पर 7 परसेंट अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने का भी व्यापार मंडल विरोध करता है। जिला महामंत्री आरिफ हबीब, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से स्थानीय उद्योग धंधे एवं व्यापार चौपट हो गए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद्र गुप्त, नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, अरुण शुक्ला, संजय विश्वकर्मा, मुनव्वर अली, लल्लन प्रताप सिंह, इकराम अंसारी, राजेश जायसवाल, हसन जाहिद बाबू आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed