फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressed displeasure over cooking midday meal with wood

Jaunpur News: लकड़ी से मध्याह्न भोजन पकाने पर जताई नाराजगी

Wed, 21 Feb 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over cooking midday meal with wood
सिकरारा। एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को निपुण भारत सेल की टीम के साथ क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालयों में चूल्हे पर लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनता देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद बीआरसी में एसएमसी और एआरपी के साथ बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सुबह साढ़े दस बजे एडी बेसिक एसके त्रिपाठी, निपुण भारत सेल के अश्वनी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. अखिलेश सिंह, एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह के साथ कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद पहुंचे। उन्होंने क्लास रूम में बच्चों से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों से संबंधित सवाल पूछे। इस दौरान यहां लकड़ी से चूल्हे पर भोजन पकता देख नाराजगी जताई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हरबल्लमपुर पहुंचे। यहां भी मिड डे मील चूल्हे पर बन रहा था। शिक्षकों ने बताया कि सिलिंडर चोरी हो गया। इस पर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने क्लास रूम और डिस्कवरी लैब की व्यवस्था देखी। साथ ही बच्चों से सवाल भी पूछे। सही जवाब मिलने पर टीम के सदस्यों ने बच्चों की प्रशंसा की। इसके बाद बीआरसी पर बीईओ आनंद सिंह के साथ एआरपी, एसआरपी की बैठक कर निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. कमलेश यादव, अजय मौर्य, शैलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed