{"_id":"02412bab6a75a9c1ac435197390bd71f","slug":"expose-theft-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनबाजार थानाक्षेत्र के हाइडिल तिराहे के समीप हुसैनाबाद निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अधिवक्ता की लाइसेंसी रिवाल्वर, जेवरात और चोरी के अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने चोरी की कई अन्य घटना में भी शामिल होना कबूल किया है।
अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह गत नौ फरवरी को किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ वाराणसी गए थे। घर पर उनके माता-पिता नीचे के कमरे में सोए थे।
विज्ञापन
बगल के मकान की छत के सहारे चोर अधिवक्ता के मकान की छत पर आए और वहां से सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल के कुल छह कमरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, कपड़े और लाइसेंसी रिवाल्वर पर हाथ साफ कर दिया।
रात में करीब 12:30 बजे अधिवक्ता वाराणसी से लौटकर घर पहुंचे तो कमरों का नजारा देखकर हैरान हो गए। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी।
अगले दिन सुबह एसपी वीपी श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने एएसपी रामजी सिंह यादव और सीओ नगर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
गुरुवार को लाइनबाजार थानाध्यक्ष को किसी ने सूचना दी कि हरईपुर के पास गोमती नदी के किनारे कुछ लोग चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने अधिवक्ता के घर चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। बताया कि चोरी के जेवरात अंकित ज्वेलर्स के यहां बेचे गए हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में अंकित ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मियांपुर निवासी विनोद गुप्ता और चोरी में शामिल रवि चौहान निवासी कठिरांव, थाना फूलपुर वाराणसी, विकास चौहान निवासी हुसैनाबाद लाइनबाजार और अमित उर्फ पिंकल निवासी बशीरपुर थाना लाइनबाजार को गिरफ्तार कर लिया। रवि चौहान ने गुजरात के अलग-अलग शहरों मे चोरी की 30 घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।