फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explosion in the toilet, the roof exploded with a bang

शौचालय में विस्फोट, धमाके के साथ छत उड़ी

Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Explosion in the toilet, the roof exploded with a bang
बदलापुर में विस्फोट के बाद फैले मलबे की जांच करते अधिकारी ।संवाद - फोटो : JAUNPUR
कस्बा क्षेत्र के तखागंज बाजार स्थित एक शौचालय में मंगलवार की दोपहर ढाई बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की दीवार सहित छत उड़ गई। वहीं, कमरे में वेल्डिंग कर रहा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। इसी कमरे से सटी दुकान से पुलिस ने 31 अक्तूबर को दो पिक अप अवैध पटाखे बरामद किए थे।
विज्ञापन

तखागंज बाजार निवासी प्रदीप उर्फ हकड़ू के शौचालय में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी बीच तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ, जिसके चलते वेल्डिंग का कार्य कर रहा सरोखनपुर निवासी सौरभ (28) गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके से शौचालय की दीवार सहित छत उड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम लाल बहादुर, सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक बोरा पटाखा बरामद किया साथ ही दुकानदार प्रदीप उर्फ हकड़ू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि कमरे में रखे पटाखा या पटाखा बनाने में प्रयुक्त बारूद में वेल्डिंग की चिंगारी जाने से विस्फोट हुआ है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम लालबहादुर ने बताया कि वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट होने से घटना हुई है। वेल्डिंग मशीन से कैसे विस्फोट की घटना हुई है, इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed