फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation sought from inspector line spot, CO and Kotwal

Jaunpur News: दरोगा लाइन हाजिर, सीओ व कोतवाल से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from inspector line spot, CO and Kotwal
जिले में अपराध व अपराधियाें पर नकेल कसने में लापरवाही बरतने वालों पर आखिरकार पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा की गाज गिर ही गई। एसपी ने शुक्रवार को बक्शा थाने के एक दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं केराकत सीओ व कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से पुलिस अधिकारियों में खलबली है।
विज्ञापन

बक्शा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर अभी वहां कोई नया नहीं भेजा गया है। एक-दो दिन में किसी नए दारोगा की आमद की जाएगी। इसी तरह आईजीआरएस शिकायत का समय से निस्तारण न होने पर एसपी ने केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व केराकत कोतवाल जयप्रकाश यादव से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। बताया जा रहा है कि आईजीआरएस मामले के निबटारे में दो दिन की देरी हुई है। इस मामले में पीड़ित की तरफ से बार-बार एसपी से शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने पर बक्शा के दरोगा समीम अख्तर को लाइनहाजिर किया गया है। वहीं आईजीआरएस प्रकरण में शिकायतों के निस्तारण में देरी होने पर केराकत सीओ व कोतवाल से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डाॅ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed