फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation sought from BEO Dharmapur on non-completion of running water

Jaunpur News: रनिंग वाटर का काम पूरा न होने पर बीईओ धर्मापुर से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BEO Dharmapur on non-completion of running water
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कराए गए कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र में रनिंग वाटर का काम पूर्ण न होने का मामला प्रकाश में आने पर वहां के खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ साई तेजा सीलम तेजा ने स्कूल खुलने से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल को दिया। प्रसिद्ध विद्यालयों में स्कूल खुलने से पहले टाइल्स का कार्य पूर्ण करा लें।सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का कार्य जल्दी पूरा कराएं। जहां बाउंड्रीवाल नहीं है वहां शीघ्र निर्माण कराया जाए। फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से हो रहे हैं उनका रखरखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की तय की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत से मिलकर दो सप्ताह में दिव्यांग शौचालय का कार्य पूर्ण कराएं। खुटहन ब्लाक में कक्षा कक्ष में टाइल्स कार्य ग्राम पंचायत से पूर्ण कराने, मछलीशहर में मनरेगा से बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए भी कहा गया। बीएसए ने सभी से नामांकन पर जोर देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed