फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation sought from assistant engineer if road repair is not good

सड़क मरम्मत ठीक न होने पर सहायक अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from assistant engineer if road repair is not good
शासन से निर्धारित 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरम्मत अवधि में होने वाले कार्य ठीक नहीं होने पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भदोही-रामपुर-जौनपुर मार्ग, सिद्दीकपुर-शाहगंज व जौनपुर केराकत मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में गड्ढायुक्त सड़कों का सर्वे करके मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजें।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि भदोही-रामपुर-जौनपुर, सिद्दीकपुर-शाहगंज, जौनपुर-केराकत, पखरौली बाईपास की सड़क को शीघ्र मरम्मत कराएं। एसई सेतु निगम से कलीचाबाद के निर्माणाधीन पुलिया के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्य में तेजी लाने को कहा। एसई पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि सड़कों का सर्वे कराएं और जितनी भी सड़कें गड्ढायुक्त हैं, उसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को शीघ्र भेजें। कार्यदायी संस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जितने भी कार्य जनपद में किए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन सड़कों का टेंडर हो गया है और कार्य नहीं शुरू किया गया है। उनके ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव को निर्देशित कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच जिलास्तरीय अधिकारियों से कराएं। एसटीपी डिजाइन और नाली की टैंपिंग की जानकारी लेते हुए समय से कार्य पर जोर दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने की गति सुस्त होने पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के लिए कहे। ग्राम पंचायत सचिवालय का भौतिक सत्यापन कराने, रोस्टर से लेखपाल, सचिव, प्रधान के बैठने के लिए भी जिलाधिकारी ने कहा। बैठक में सीडीओ साईं तेजा सीलम, परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डीएसओ संतोष विक्रम शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed