फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Executive Chairman, Independent Comptroller

अमलदार अध्यक्ष, स्वतंत्र महामंत्री

Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Executive Chairman, Independent Comptroller
पूविवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अमलदार यादव अध्यक्ष डा. स्वतंत्र कुमार महामंत्री चुने गए। मतदान सुबह सात से दो बजे तक कराया गया। तीन बजे मतों की गिनती शुरू हुई। 415 में से 406 लोगों ने मतदान किया। 69 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन


मतगणना के  बाद चुनाव अधिकारी ने विजेता प्रत्याशियों के  नाम की घोषणा की।    अध्यक्ष पद के लिए अमलदार यादव 206 मत पाकर विजेता घोषित किए गए। रामजी सिंह 169 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। श्याम त्रिपाठी को 24 मत मिले। अमलदार यादव ने रामजी सिंह को 37 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए शहनवाज खान 155 मत पाकर विजेता घोषित किए गए। जबकि साधना मिश्रा 154 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


  धीरज कुमार श्रीवास्तव बंटी 74 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर 206 मत पाकर डा. स्वतंत्र कुमार विजई हुए। राधे मोहन यादव 114 मत पाकर दूसरे और चंद्र प्रकाश सिंह 77 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्तमंत्री पद के लिए भरत कुंवर और शंभूशरण निर्विरोध चुने गए। संयुक्त मंत्री के दो पद लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


  एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया था। जिसके चलते कुंवर भरत और शंभूशरण निर्विरोध संयुक्तमंत्री चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार श्रीवास्वत बंटी 207 मत पाकर विजई घोषित किए गए। जबकि सै. मोहम्मद इमाम 169 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 पद हैं। इस पद के लिए अखिलेश यादव, धर्मेद्र कुमार, छत्रपाल यादव, निशा श्रीवास्तव, पुष्पलता त्रिपाठी, राजेश राम, राकेश मौर्या, रामनाथ राम, रामजश मिश्र, सत्यराम यादव और समशाद अली ने पर्चा दाखिल किया था। सदस्य पद के लिए सभी निर्विरोध चुने गए।


चुनाव अधिकारी डा. संतोष कुमार ने विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। चुनाव में डा. प्रवीण सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. इंद्रेश कुमार गंगवार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. राज कुमार, संजीव गंगवार, परमेंद्र विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, शैलेष प्रजापति, कपिल त्यागी ने सहयोग किया। विवि चौकी प्रभारी सुरेंद्र दुबे की रेखदेख में शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed