फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Every class will participate in the election of District Executive

Jaunpur News: जिला कार्यकारिणी के चुनाव में हर वर्ग की होगी भागीदारी

Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Every class will participate in the election of District Executive
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी अहम है। जिला स्तर पर संगठन के चुनाव के अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगठन में हर वर्ग की बराबर भागीदारी होगी।
विज्ञापन

नगर के होटल में बजट पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने रविवार को पहुंचे पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। संगठन के बीच से किसी को जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। महिलाओं को भी संगठन में स्थान मिलेगा। जल्द ही जिलाध्यक्षों का चयन कर उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें हर क्षेत्र और वर्ग का ध्यान रखा गया है। खासकर कर दाताओं का काफी छूट सरकार ने दिया है। बारह लाख तक कमाई करने वाले लोग कर के दायरे से बाहर होंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आम व्यक्ति को राहत देने के लिए बजट पर विशेष ध्यान दिया है। इसका दूरगामी परिणाम काफी राहत देने वाला होगा। जिलाध्यक्षों के चुनाव में मानक की अनदेखी करने की बात पर उन्होंने कहा कि इस बार सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष और मेरिट के आधार पर चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर जिलाध्यक्षों के चुनाव में किसी भी नेता की सिफारिश पर नाम को सूची में शामिल न करने की हिदायत भी दी गई है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में होगा सहायक
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के अध्यक्षता में बजट पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक में पहुंचाने में सहायक साबित होगा। एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है। बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है।

जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि मोदी सरकार का बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed