फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after two years, the work on the railway crossing has not started.

Jaunpur News: दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ रेलवे क्रॉसिंग का काम

Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Even after two years, the work on the railway crossing has not started.
मुहम्मदाबाद गोहना में रेल मार्ग पर रेलवे फाटक बंद होने से जाम में फंसी एम्बुलेंस।संवाद
स्थानीय कस्बे के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 13-सी पर ओवरब्रिज का सपना वर्षों से अधूरा है। सर्वे की चर्चा तो है, लेकिन बजट की अंतिम स्वीकृति का इंतजार बना हुआ है, जिससे रोज जाम में फंस रही जनता को समस्या से निजात का इंतजार है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से मई 2024 में 900 मीटर लंबे ओवरब्रिज के लिए 85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जून 2026 में राज्य सेतु निगम ने प्रारंभिक सर्वे शुरू किया है, लेकिन वित्तीय मंजूरी और टेंडर को लेकर अभी कोई लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा स्थित स्थानीय कस्बा के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 13-सी पर बार-बार जाम लगने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस क्राॅसिंग पर रोजाना 25 से 30 बार फाटक बंद होता है। दोपहिया, चारपहिया, छोटे-बड़े मिलाकर लगभग पांच हजार वाहन रोज गुजरते हैं। फाटक बंद होते ही शहीद चौराहा, करहा रोड और आजमगढ़ मार्ग तक लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिणी हिस्से में क्षेत्र के दर्जनों सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज हैं। हजारों छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों और तहसील, जिला, कमिश्नरी मुख्यालय जाने वाले फरियादियों को इसी फाटक से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेन आते ही सबकी रफ्तार थम जाती है।
बंद के चलते अक्सर एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है। रेल संघर्ष समिति के शाह आलम कुरेशी का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए एक साल पहले रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था, सर्वे भी हुआ पर फाइल आगे नहीं बढ़ पाई।

निजी कॉलेज के प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल का कहना है कि अगर सरकार इस 85 करोड़ की परियोजना को जल्द स्वीकृति देकर काम शुरू करा दे तो लोगाें को जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed