फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   EO and clerk clash with protesting members

Jaunpur News: प्रदर्शन कर रहे सभासदाें से ईओ और लिपिक की झड़प

Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
EO and clerk clash with protesting members
गौराबादशाहपुर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सभासद। संवाद - फोटो : संवाद
धर्मापुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में हो रहे कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी, लिपिक हरेंद्र बिंद पर सभासदों ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वीडियो बनाते समय मोबाइल फोन छीनने के दौरान अधिशासी अधिकारी और लिपिक से सभासदों की झड़प भी हुई।
विज्ञापन


सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में सभासद कोई प्रार्थना पत्र देते हैं तो उसकी सुनवाई नहीं होती है। कार्यालय में मुख्य कार्य दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से करवाए जाते हैं। उक्त दोनों कर्मचारी भी अक्सर सभासदों और स्थानीय लोगों से गलत तरीके से व्यवहार करते हैं। सभासद जो प्रस्ताव देते हैं उसका टेंडर ही नहीं कराया जा रहा है। सभासदों ने यह आरोप भी लगाया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के बाद भी महीनों लोगों को दौड़ाया जाता है। अधिशासी अधिकारी और उनके स्टाफ से सफाई करवाने के लिए कहने पर संबंधित वार्ड में सफाई टीम नहीं भेजी जाती है। सिर्फ कुछ वार्डों में ही सफाई करवाई जाती है। सभासद अतीक ने चेतावनी दी कि जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभासद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि सभासदों की तरफ से उनको मांगों से संबंधित कोई ज्ञापन नहीं दिया गया है। उधर, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि उन्हें सभासदों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। यदि सभासदों द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन में सभासद व प्रतिनिधि अतीक, सिकंदर यादव, मनीष कुमार, शीशवंश सिंह, सलामुद्दीन अंसारी, जितेंद्र, मनोज यादव, मनीष कुमार, सन्नी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed