फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enthusiasm about Janmashtami, preparations begin

जन्माष्टमी को लेकर उत्साह, तैयारियां शुरू

Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm about Janmashtami, preparations begin
जौनपुर। जिले में जन्माष्टी को लेकर उत्साह के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में जहंा मूर्तियां और शृंगार के सामानों की दुकानें सज गई हैं। वहीं भक्त भी मंदिरों में रंगरोगन और साफ सफाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार और पुलिस लाइन परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों और घरों में लोग श्रीकृष्ण की झांकी सजा कर जन्मोत्सव मनाएंगे। मध्यरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाके ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारे से गूंज उठेंगे। शुक्रवार को विभिन्न मंदिरों में साफ सफाई होती रही। आचार्य पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस वर्ष पर्व 30 अगस्त सोमवार को धूम से संपन्नर होगा। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा का मुहूर्त रात 11:59 बजे से देर रात 12: 44 मिनट तक बन रहा है। उधर, लाइन बाजार थाने पर जन्माष्टमी मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में भी साफ सफाई के साथ पूजा पंडाल लगाया जा रहा है। यहां कृष्ण भगवान के जन्म की भव्य झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed