फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Engine reached the line even after welding block

वेल्डिंग ब्लाक के बाद भी लाइन पर पहुंच गया इंजन

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Engine reached the line even after welding block
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक वेल्डिंग ब्लाक होने के बाद भी रेल लाइन एक पर लाइट इंजन के थ्रू पहुंचने से बृहस्पतिवार को रेल महकमे में हड़कंप मच गया। संयोग रहा कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। सतर्कता बरतते हुए वाकी टॉकी से इंजन को रोक कर सेंटिग करके लाइन दो से प्रतापगढ़ की तरफ भेजा गया। बृहस्पतिवार को लाइन नंबर एक के प्वाइंट नंबर 122 पर पीडब्लूआई ने ट्रैफिक वेल्डिंग ब्लाक लिया था। स्टेशन प्रशासन की लापरवाही से ब्लाक लाइन पर लाइट इंजन प्रतापगढ को सरायकंसराय स्टेशन की तरफ से थ्रू कर ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। लाइट इंजन ट्रैक नंबर एक पर पहुंचने लगी तो गलती का एहसास होने के बाद वॉकी टॉकी से उसे रोका गया। तब तक वह काफी आगे पहुंच गया था। बाद में संटिंग कर उसे लाइन दो से प्रतापगढ़ की ओर भेजा गया। इस संबंध में पीडब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा का कहना है कि लाइन एक पर ब्लाक था, पर इंजन आया या नहीं इस बारे में नहीं बता सकते। वहीं स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह का कहना है कि लाइन एक पर इंजन आया और दो से चला गया, इसके कोई बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed