{"_id":"6a4ea0ee7e5699c14607ab4d","slug":"encroachments-removed-from-pond-and-main-road-land-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158598-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तालाब और मुख्य मार्ग की जमीन से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तालाब और मुख्य मार्ग की जमीन से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
शाहगंज, हटाया जा रहा अतिक्रमण। स्रोत-संवाद
शाहगंज। तहसील क्षेत्र के मजडीहा गांव में ग्रामसभा के तालाब और मुख्य मार्ग की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार पीयूष सिंह की निगरानी में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर दोनों स्थानों से अतिक्रमण हटवा दिया।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। राजस्व विभाग के अनुसार ग्रामसभा की 0.182 हेक्टेयर में दर्ज तालाब की सुरक्षित भूमि के 0.009 हेक्टेयर हिस्से पर आफरोज पुत्र तैयब ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर रखा था।
क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट, राजस्व निरीक्षक के स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की जांच के बाद तहसीलदार न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत कब्जा अवैध मानते हुए बेदखली के साथ 1.29 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वसूलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर तालाब की भूमि कब्जामुक्त करा दी गई। इसी दौरान गांव के मुख्य मार्ग की सरकारी भूमि पर करीब 10 वर्ष पुराने अतिक्रमण को भी हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान लेखपाल बृजकिशोर, श्याम सुंदर यादव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद