फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment removed from Kotwali to Bhandari, narrow roads started appearing wide

कोतवाली से भंडारी तक हटा अतिक्रमण, सिकुड़ी सड़के दिखने लगी चौड़ी

Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Kotwali to Bhandari, narrow roads started appearing wide
जिला प्रशासन की ओर से शहर के कोतवाली से लेकर सब्जी मंडी तक सोमवार की देर शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों व नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमण कर बने मकानों की सीढ़ियां व बारजे आदि को ध्वस्त कर दिए गए। अतिक्रमण करने वाले लोगों को फिर से कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की पटरियों और नालियों पर किसी ने मकान की सीढ़ी तो कुछ ने दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। कुछ लोगों ने पटरियों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़क दिन में सिकुड़ी रहती है और इसके चलते आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा होती है। जाम में फंसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। काफी देर तक जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पाते थे। इससे वे अपना आवश्यक काम भी नहीं कर पाते थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अभियान चलाकर सड़कों की पटरियों और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम कोतवाली से लेकर सब्जी मंडी तक हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान कई लोगों की मकानों की सीढ़ियां व दीवार तोड़ दिए गए। वहीं, ठेले खोमचे वालों को भी हटाया गया।, जिससे सड़क चौड़ी दिखने लगी। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि शहर में जाम नहीं लगे, इसके लिए शहर की सड़कों की पटरियों व नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके क्रम में सोमवार की देर शाम कोतवाली से लेकर सब्जीमंडी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को फिर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed