फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter continued for the second day, one miscreant was shot in the leg, the other absconding

Jaunpur Encounter: दूसरे दिन भी हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली दूसरा फरार, बदमाश पर 13 मुकदमे दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 01:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन रोहित कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष खेतासराय चंदन राय की टीम रात करीब 12 बजे पटैला-रसूलपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन
Encounter continued for the second day, one miscreant was shot in the leg, the other absconding
Jaunpur Encounter: दूसरे दिन भी हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली दूसरा फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला रसूलपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी, दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद नाजिम निवासी लमहन थाना महराजगंज के खिलाफ जौनपुर के खुटहन सहित कुल पांच थानों में 13 मुकदमें दर्ज हैं। इस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। एक दिन पहले दो बदमाश घायल हुए थे।

विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन रोहित कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष खेतासराय चंदन राय की टीम रात करीब 12 बजे पटैला-रसूलपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर गिरने के बाद पुलिस टीम पर गोली चलाने लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगने पर गिर गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी खुटहन फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके पास से तमंचा, खोखा, एक कारतूस व बाइक बरामद हुई। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध जिले के पंवारा, बदलापुर, महराजगंज व सुजानगंज थानों में पूर्व में चोरी, हत्या के प्रयास, साजिश रचने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, गो-वध निवारण, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट आदि धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed